Dhurandhar 2 Box Office: 'जवान' और 'स्त्री 2' को चटाई धूल, नहीं थम रहा धुरंधर 2 का तूफान

Dhurandhar 2 beats Jawan: 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका किया है और चौथे सप्ताह में कदम रखने के बाद भी इसकी धमक सुनाई दे रही है। अब जब 26वें दिन का कलेक्शन निकलकर सामने आया है तो कुछ ऐसा पता चला है जो कि होश उड़ाने वाला है।

Dhurandhar 2

जी हां, इस फिल्म को लेकर खबर है इसके कमाई के मामले में आप शाहरुख खान जवान और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने चौथे वीकेंड में करीब 32.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Also Read
नाइट क्लब में दीपिका पादुकोण की को-स्टार हुई यौन उत्पीड़न का शिकार, पूर्व पीएम की गर्लफ्रेंड पर गंभीर आरोप
नाइट क्लब में दीपिका पादुकोण की को-स्टार हुई यौन उत्पीड़न का शिकार, पूर्व पीएम की गर्लफ्रेंड पर गंभीर आरोप

हालांकि सप्ताह की शुरुआत से ही फिल्म की कमाई में काफी कमी आई है। अब तक सामने आई जानकारी की मानें तो फिल्म ने 26वें दिन के कलेक्शन को मिलाकर इंडिया में कुल 1,100 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन किया है जबकि विश्व स्तर पर 1,720 करोड़ रुपये कमाए हैं।

कैसे तोड़ा जवान और स्त्री 2 का रिकॉर्ड?

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अभिनय और आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफें हो रही हैं। बता दें कि चौथे सप्ताह की शुरुआत से कमाई करने के बाद अब तक इस फिल्म ने 40.2 करोड़ रुपये की कमा लिए हैं। इससे पहले चौथे सप्ताह में पहुंचकर इतनी कमाई किसी फिल्म ने नहीं की है। शाहरुख खान की जवान ने 34.53 करोड़ रुपये थे तो वहीं 'स्त्री 2' 36.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद धुरंधर नंबर 4 पर बनी हुई है। धुरंधर से आगे छावा', 'पुष्पा 2: द रूल' और 'धुरंधर' है। देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म इ सबको पीछे छोड़ पाती है। धुरंधर 2 में ना सिर्फ रणवीर सिंह बल्कि कई सितारों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंसेस दी हैं।

विवादों में रही फिल्म

भले ही फिल्म की कमाई इतनी शानदार रही है लेकिन रिलीज के बाद से ही फिल्म विवादों में रही है। इस फिल्म के निर्देशक आदित्य धर को काफी क्रिटिसाइज किया गया था। लोगों का कहना था कि ये प्रोपेगेंडा फिल्म है और मौजूदा सरकार को सपोर्ट कर रही है। विपक्ष ने इसपर गलत आंकड़े दिखाने का आरोप लगाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X