..................... Dhurandhar 2 Box Office: Dhurandhar 2 lowest earnings on the 21st day at the box office - Hindi Filmibeat

Dhurandhar 2 Box Office: बूढ़ी होने लगी धुरंधर 2, बॉक्स ऑफिस पर 21वें दिन सबसे कम कमाई

Dhurandhar 2 Box Office: आदित्य धर का धुरंधर 2 ने रिलीज के बाद खूब बवाल काटा है और बॉक्स ऑफिस अपनी गर्मी दिखाई है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि इशारा कर रहा है कि अब अब फिल्म ठंडी पड़ रही है।

Dhurandhar 2

8 अप्रैल के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने लोगों को चौंकाया क्योंकि ये अब तक का सबसे कम कमाई करने वाला था। हालांकि 19 मार्च को फिल्म ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं और बाहुबली 2 तक को टक्कर दे डाली है।

लेकिन बुधवार को Sacnilk के रिपोर्ट के अनुसार 21वें दिन इस फिल्म ने महज 7.90 करोड़ की कमाई की जो कि अब तक की सबसे कम है। रिलीज के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि फिल्म ने सिंगल डिजिट पर कमाई की है।

Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 का कलेक्शन

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पूरी दुनिया में बवाल काटा है। लेकिन भारत में भी इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1246.67 करोड़ हो चुका है। अब इस फिल्म की रफ्तार कम होने लगी है। 20 दिन तक डबल डिजिट में कमाल करने वाली इस फिल्म की लोगों ने जमकर तारीफ की है। महज 400 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए और लोगों के चहीती बन गई। कुछ लोग तो इसको बेस्ट बॉलीवुड फिल्म का खिताब तक दे चुके हैं। आदित्य धर ने इसके पहले उरी बनाई थी और शानदार तरीके से सबके सामने रखी थी।

धुरंधर 2 से डरीं फिल्में

धुरंधर 2 के साथ या उनके आसपास कई फिल्में रिलीज होने वाली थीं लेकिन सबने अपनी रिलीज डेट बदल दी। इन फिल्मों की लिस्ट में यश की टॉक्सिक और अक्षय कुमार की भूत बंगला शामिल है। फिलहाल धुरंधर 2 थिएटर्स में ही है और देखने वाली होगी कि फिल्म अभी कितनी कमाई करेगी। ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म बाहुबली 2 की कमाई की रिकॉर्ड तोड़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X