..................... Dhurandhar 2 Box Office Day 28: Pushpa 2's record will soon be broken by Ranveer Singh's film - Hindi Filmibeat

Dhurandhar 2 Box Office: जल्द टूटेगा पु्ष्पा 2 का रिकॉर्ड, 28वें दिन इतना कलेक्शन करके फिल्म ने चौंकाया

Dhurandhar 2 vs Pushpa 2: 'धुरंधर 2' को रिलीज हुई 28 दिन हो चुके हैं और इसका कलेक्शन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब 28वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट के साथ कुछ ऐसा भी सामने आया है जो कि आपको हैरान करने वाला है।

Dhurandhar 2

पता चला है कि इस वीकेंड तक धुरंधर 2 पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी। जी हां, अब तक इस फिल्म ने कुल 1733 करोड़ का कलेक्शन किया और लगातार फिल्म कमाई कर रही है।

जहां फिल्म 15-20 दिन में उतर जाती हैं तो वहीं इस फिल्म ने 28वें दिन 4.05 करोड़ रुपये की कमाई की जो कि काफी चौकाने वाला आँकड़ा है। इसी के साथ Sacnilk ने बताया है कि इससे फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 1,316.45 करोड़ रुपये हो गया है।

पुष्पा 2 से कितना पीछे है फिल्म?

पुष्पा, पुष्पा 2 और बाहुबली जैसी फिल्मों ने रिलीज होकर जो बवाल काटा था तो कहा जा रहा था कि बॉलीवुड की कोई फिल्म इस तरह की कमाई शायद ही कर पाएगी। अब खबर है कि धुरंधर से पु्ष्पा 2 महज 9 करोड़ रुपए पीछे है। अभी इस फिल्म के 10192 शो चल रहे हैं। पुष्पा ने 28 दिनों के भीतर दुनिया भर में 1742.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। देखने वाली बात होगी कि पुष्पा के रिकॉर्ड धुरंधर 2 कब तोड़ती है। रणवीर सिंह के करियर के लिए ये फिल्म किसी अमृत के समान है और लोग उनकी एक झलक के लिए इस वक्त परेशान हैं।

विवादों के बीच धमाका

धुरंधर 2 रिलीज के बाद से विवादों में थी। ना पाकिस्तान और ना ही मिडिल ईस्ट के किसी देश में इस फिल्म को रिलीज किया गया। इसके एक कारण युद्ध भी था। इसके बावजूद फिल्म ने इतनी शानदार कमाई की है। आदित्य धर इसी तरह का जादू स्क्रीन पर बिखेरने के लिए जाने जाते हैं। धुरंधर 2 का एक एक सीन कमाल का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X