Dhurandhar 2 Box Office Day 5: सोमवार को कमाई में आई जोरदार गिरावट, फिर भी 800 करोड़ का आंकड़ा पार..
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रोज गुजरते दिन के साथ कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना रही है और बॉलीवुड को फिर से जिंदा करती दिख रही है। पहली फिल्म जब रिलीज हुई थी तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक वक्त ऐसा भी आएगा कि ये सभी रिकॉर्ड्स तोड़ डालेगी।

आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। 19 मार्च सोमवार को कमाई में कुछ गिरावट आई है लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई आपके होश उड़ाने वाली है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 500 करोड़ रुपये और वैश्विक स्तर पर 800 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करते हुए नजर आ रही हैं।
Dhurandhar 2 Box Office Day 5: पांचवे दिन धुरंधर 2 ने की इतनी कमाई?
19 मार्च 2026 को रिलीज़ हुई 'धुरंधर: द रिवेंज' पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके ब्लास्ट कर दिया था। लगभग सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। लेकिन बीते दिन यानि सोमवार को कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली। Sacnilk 23 मार्च को इस फिल्म को लेकर 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने 65 करोड़ का बिजनेस किया। पहले दिन की बात करें तो सिर्फ इंडिया में इस फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन सभी चौंका दिया था। लंबा वीकेंड और ईद की छुट्टी ने इस फिल्म का एक धमाकेदार शुरुआत की दी है लेकिन देखने वाली बात होगी कि क्या ये सिलसिला दूसरे वीकेंड भी जारी रहता है या नहीं।
Aditya Dhar Troll: धुरंधर को लेकर आदित्य धर ट्रोल
एक ओर ये फिल्म धांसू बिजनेस कर रही है तो वहीं दूसरी कुछ लोग इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस फिल्म में मौजूदा सरकार की तारीफ दिखाने के लिए आंकड़ो को तोड़ मरोड़ का पेश किया गया है। इसके बावजूद भी फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है। रणवीर सिंह को काफी समय से ऐसी ही वापसी की इंतजार था। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म धुरंधर का रिकॉर्ड कब तोड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications















