Dhurandhar 2 का धमाका जारी, 41वें दिन Box Office पर की इतनी कमाई, धूल चाट गई स्त्री 2!

Dhurandhar 2 Box Office Day 41: धुरंधर 2.. साल 2026 में शायद ही कोई ऐसी हिंदी फिल्म रिलीज होगी जो कि इस फिल्म की दीवानगी को पीछे छोड़कर इतनी कमाई कर सके। आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चलते हुए 41वां दिन है और इस बीच कई फिल्में आईं और चली गईं लेकिन ये फिल्म अभी भी देखी जा रही है।

Dhurandhar 2

इस फिल्म की कमाई अभी तक करोड़ों में हो रही है और ये अपने आप में काफी चौकाने वाला है। गौरतलब है कि धुरंधर 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और घरेलू बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स भी हैरान करने वाले हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि 41वें दिन इस फिल्म ने एक ऐसा कीर्तिमान बनाया है जिसने स्त्री 2 को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, इस फिल्म ने अपनी कमाई से सबको हैरान किया है। महज 400 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कई तगड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

41वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड

सैकन्लिक की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अपनी रफ्तार बरकरार रख रही है। इस फिल्म ने 41वें दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है और ये अपने आपमें शानदार है। अपने 6वें वीक के शुरुआज यानि 41वें दिन स्त्री 2 ने 1.25 करोड़ से कम का कलेक्शन किया था। अब तक इस फिल्म ने इंडिया में 1356 करोड़ का कलेक्शन किया है जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1780 करोड़ की कमाई की है। अभी भी इस फिल्म के 2925 शो इंडिया में चल रहे हैं जो कि अपने आप में काफी शानदाल है। आदित्य धर की फिल्म में रणवीर सिंह ने ऐसी शानदार परफॉर्मेंस दी है जो कि सबको काफी पसंद आई है। रणवीर के अलावा संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी कमाल लगे हैं।

साल 2026 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है क्योंकि कई शानदार फिल्में इस साल रिलीज होंगी। रामायण पार्ट 1 से काफी उम्मीदें हैं और देखने वाली बात होगी कि रणबीर कपूर की ये फिल्म कितनी कमाई करती है। अच्छे खासे बजट में इस फिल्म को नितेश तिवारी बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X