..................... Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18, breaks Baahubali 2's 1000 crore record - Hindi Filmibeat

Dhurandhar 2 Box Office: बन गया तगड़ा रिकॉर्ड, Baahubali 2 को पछाड़ा, 18वें दिन भी इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Record: धुरंधर 2 का धमाका लगातार थिएटर्स में सुनाई पड़ रहा है। भले ही फिल्म का तीसरा सप्ताह पूरा हुआ है लेकिन जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं वो हैरान करने वाली हैं। पता चला है कि 18वें दिन यानि रविवार को फिल्म भी फिल्म ने 28.75 करोड़ की कमाई की जो कि काफी ज्यादा है।

Dhurandhar 2

इसके साथ इस फिल्म ने एक जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है जो कि शायद जल्दी कोई फिल्म नहीं तोड़ पाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने इंडिया में 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है जो कि अपने आपमें काफी शानदार है। आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने ऐसा कमाल का अभिनय किया है की लोगों मन इससे भर ही नहीं रहा है।

Dhurandhar 2 Box Office Records: 1000 करोड़ में एंट्री के साथ बनाया ये धमाकेदार रिकॉर्ड

इंडिया में इस फिल्म ने 1000 करोड़ की कलेक्शन किया है जबकि पूरी दुनिया के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 1,213.74 करोड़ पर खड़ी है। 18वें दिन तक किसी बॉलीवुड फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं मारी है। ये कारनामा धुरंधर 2 ने करके दिखाया है।

इसके साथ ही इस फिल्म ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। प्रभास की इस फिल्म ने 1000 करोड़ तक पहुंचने में 1 महीने का समय लिया था। हालांकि अब देखने वाली बात रहोगी कि फिल्म कहां तक जाती है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर बज है और आज भी लोग इसको लेकर बात कर रहे हैं।

Aditya Dhar Movies: आदित्य धर की फिल्में

आदित्य धर की बात करें तो वो जिस भी फिल्म में हाथ रखते हैं तो धमाका ही करते हैं। धुरंधर 2 से पहले धुरंधर और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों के साथ उन्होने दर्शकों का दिल जीता था। 400 करोड़ में बनी इस फिल्म ने लोगों को हैरान करते हुए धमाकेदार कमाई की है और आज भी थिएटर्स में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X