..................... Dhurandhar 2 Box office collection Day 17: Dhurandhar day 17 buper earning, amid IPL 2026 buzz - Hindi Filmibeat

Dhurandhar 2 BO Day 17: IPL की धूम के बीच भी नहीं रुकी 'धुरंधर' की कमाई, छोड़ा 'पुष्पा 2' को पीछे

Dhurandhar 2 Box office collection Day 17: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' जब से रिलीज हुई है तब से ही धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लिया है। रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन स्टारर फिल्म नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है फिल्म 1000 करोड़ पहुंचने में बस जरा सी ही दूर बची है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 17 दिनों में कितनी कमाई कर ली है।

Dhurandhar 2


17 दिनों में धुरंधर 2 ने जमा दी रौनक

बेहतरीन स्टोरी और स्ट्रांग वर्ल्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म पहले दिन से ही धमाकेदार कमाई कर रही है। पहला हफ्ता तो फिल्म का एक दम तूफानी रहा, लेकिन दूसरे हफ्ते में उतार-चढ़ाव देखने को मिले। 16 दिनों तक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 961.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 15,23.58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं 17वें दिन फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपये का और कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से कुल नेट कलेक्शन अब 985.02 करोड़ रुपये पहुंच गया है, लेकिन अभी भी फिल्म 1000 करोड़ से दूर है, लेकिन अगर जल्द ही फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करती है तो अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के बाद 'धुरंधर 2' भारत में नेट कलेक्शन के मामले में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।


फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर छिड़ा विवाद

आपको बता दें कि जहं एक तरफ फिल्म की कहानी की लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं वहीं दूसरी ओर फिल्म की कहानी को लेकर विवाद छिड़ गया है। दरअसल फिल्ममेकर संतोष कुमार का कहना है कि 'धुरंधर 2' की कहानी उनकी फिल्म 'डी साहब' से मिलती जुलती है। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदित्य धर पर कहानी कॉपी करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद आदित्य धर ने भी लीगल नोटिस भेज अपना पक्ष रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X