Dhurandhar 2 BO Day 16: गुड फ्राइडे की वजह से चमकी 'धुरंधर 2' की किस्मत, 16वें दिन की बंपर कमाई

Dhurandhar 2 Box office collection Day 16: 'धुरंधर 2' ने 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर अपने कदम जमाए थे। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन बीत चुके हैं और फिल्म बंपर कमाई कर रही है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन समेत तमाम नामी सितारे इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। स्टार्स की दमदार एक्टिंग और आदित्य धर की शानदार स्टोरी ने फैन्स का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही है।

Dhurandhar 2

फिल्म के हर एक दिन के कलेक्शन के बारे में जानने के लिए फैन्स बेताब हैं। फिल्म का 16वें दिन का रिपोर्टकार्ड भी तैयार हो चुका है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने सोलहवें दिन कितनी कमाई की है।

16वें दिन फिर चमकी धुरंधर 2 की किस्मत

वैसे स्ट्रांग वर्ल्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म पहले ही तगड़ा कलेक्शन कर चुकी है। पहले हफ्ते की कमाई तो शानदार थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। फिलहाल तो 16वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 21.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो अब तक फिल्म 959.37 करोड़ रुपये कमा चुकी है, लेकिन अभी भी फिल्म 1000 का आंकड़ा पार करने में बस जरा सी पीछे है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए फिल्म को 41 करोड़ का और कलेक्शन करने की जरूरत है। अगर फिल्म 1000 करोड़ कमा लेती है तो यह बॉलीवुड के इतिहास में शामिल हो जाएगी।

गुड फ्राइडे को की बंपर कमाई

आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' गुड फ्राइडे को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। इससे पहले 'बाहूबली 2' ने 18 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म 'पुष्पा 2' ने लगभग 14 करोड़ रुपये नेट कमाई की थी, लेकिन पहले नंबर पर फिल्म का पहला पार्ट धुरंधर ही है जिसने गुड फ्राइडे को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था। यह आंकड़ा करीब 23. 7 करोड़ रुपये था।

More from Filmibeat

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X