Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'धुरंधर 2' का धमाका! एडवांस बुकिंग से बरस रहे करोड़ों...

Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर की सफलता के बाद धुरंधर 2 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मार्च महीना शुरू होते ही फैन्स तो इंतजार ही नहीं कर पा रहे हैं कि कब फिल्म रिलीज होगी। फिल्म तो 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म के कदम रखने से पहले ही जबरदस्त बज़ बना हुआ है। फिल्म ने ट्रेलर रिलीज होने के बाद से तो एडवांस बुकिंग को लेकर फिल्म देखने का क्रेज़ लोगों में बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि मेकर्स भी चाहते हैं कि धुरंधर 2 देखने के लिए फैन्स सिनेमाघरों में जरूर आएं।

Dhurandhar 2 Advance Booking

जिस वजह से धुरंधर के महंगे और सस्ते टिकटों में अंतर आया है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रिव्यू शो के टिकटों की उच्चतम कीमत 2900 रुपये है। इस कीमत पर दर्शकों को मुंबई के INOX मेगाप्लेक्स में रिक्लाइनर वाली प्रीमियम सीट मिलेगी। वहीं साउथ इंडिया में टिकटों की कीमतों को काफी कम कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो चेन्नई के AGS सिनेमा में पर्ल श्रेणी के लिए सबसे सस्ता टिकट सिर्फ 59 रुपये का रखा गया है। यकीनन टिकटों के इन बदलावों से फिल्म के कलेक्शन पर भारी अंतर देखने को मिलेगा।

एडवांस बुकिंग ने की ताबड़तोड़ कमाई

वहीं एडवांस बुकिंग की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब तक 2,37323 से अधिक टिकट की बिक्री हो चुकी है। वहीं एडवांस बुकिंग की कीमतों की बात करें तो अभी तक 13.75 करोड़ रुपये की टिकटें सेल हो चुकी है। वहीं आरक्षित सीटों के आंकड़े भी जोड़ें तो यह आंकड़ा बढ़कर 19.46 करोड़ तक पहुंच जाता है। इन आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगा।

विदेश में भी धुरंधर का जलवा

वहीं विदेशी बाजार की बात करें धुरंधर का जलवा वहां भी जारी है। उत्तरी अमेरिका में फिल्म के प्रीमियर के करीब 557 लोकेशनों पर लगभग 38,000 से ज्यादा की टिकटों की बिक्री हो चुकी है। यानी की अभी तक 5.15 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X