Dhurandhar 2: 200 cr की ओपनिंग! वीकेंड तक के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, सस्ते हुए टिकट, 5.44 लाख सीटें फुल
Dhurandhar 2 Expected Opening Collection: मच अवेटेड एक्शन-ड्रामा "धुरंधर 2" रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक वीकेंड तक के लिए करीब 5.44 लाख सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं, जिससे फिल्म की ओपनिंग को लेकर इंडस्ट्री में काफी उत्साह है।

Dhurandhar 2 200 Crores Opening
मौजूदा एडवांस बुकिंग के रुझानों और ट्रेड के अनुमानों के आधार पर, पेड प्रीव्यू से जहां यह फिल्म ₹35+ करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाएगी, वहीं 19 मार्च को ओपनिंग डे पर यह वर्ल्डवाइड ₹200 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच सकती है।
सस्ते हुए Dhurandhar 2 के टिकट प्राइस
दिलचस्प बात यह है कि शुरुआती दिनों में टिकटों की ऊंची कीमतों को लेकर चर्चा थी, लेकिन अब कई मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में टिकट रेट्स में थोड़ी कमी की गई है। इसका सीधा असर बुकिंग पर पड़ा है और दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ती दिख रही है।
पेड प्रीव्यू शोज के लिए टिकटों के दाम जहां औसतन ₹400-450 रखे गए थे, अब उसे भी घटाकर मल्टीप्लेक्सेज में औसतन ₹300 रुपये के आसपास कर दिया गया है।
Paid Preview की कमाई 32.11 करोड़
Sacnilk के मुताबिक, पूरे भारत में कुल 9506 पेड प्रीव्यू शोज के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है। शनिवार सुबह तक 544237 टिकटों की बिक्री हो चुकी है और इससे ₹27.36 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। जबकि ब्लॉक सीटों को जोड़ दें तो यह कमाई ₹32.11 करोड़ तक पहुंची है।
Dhurandhar 2 Worldwide Paid Preview 50 crores Collection
मौजूदा रुझानों के मुताबिक, 'धुरंधर 2' जहां सिर्फ भारत में ही पेड प्रीमियर से 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है, वहीं पहले से ही मजबूत इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग को मिलाकर, दुनियाभर में प्रीव्यू शोज से कुल कमाई 50 करोड़ रुपये के पार जा सकती है।
पेड प्रीव्यू शोज को छोड़ दें तो ओपनिंग डे यानी 19 मार्च को भी, Dhurandhar 2 से अकेले भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने की उम्मीद है। यह फिल्म इस बार 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है।
200 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो "धुरंधर 2" अपने पहले दिन करीब 200 करोड़ रुपये के आसपास की वर्ल्डवाइड ओपनिंग दर्ज कर सकती है। यह आंकड़ा इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल कर सकता है।
फिल्म के दमदार एक्शन, बड़े पैमाने पर किए गए प्रमोशन और फैंस के बीच बने हाई क्रेज की वजह से सिनेमाघरों में पहले वीकेंड पर भारी भीड़ की उम्मीद की जा रही है। कई शहरों में शो तेजी से हाउसफुल हो रहे हैं और थिएटर मालिक भी अतिरिक्त स्क्रीन बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।
अब सभी की नजरें रिलीज डे पर टिकी हैं - क्या "धुरंधर 2" उम्मीदों के मुताबिक 200 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी या नहीं, इसका फैसला बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











