‘धुरंधर’ बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, हिला दिया अक्षय कुमार की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office Collection

Dhurandhar Box Office Collection: नए साल की शुरुआत से पहले ही बॉलीवुड के लिए दिसंबर किसी तोहफ़े से कम नहीं साबित हो रहा है, क्योंकि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' थिएटर्स में गदर मचा रही है। रियल लाइफ से जुड़ी कहानी, दमदार स्टारकास्ट और शानदार निर्देशन की बदौलत यह फिल्म 2025 की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तेज़ी से ऊपर चढ़ रही है। वीकेंड की धमाकेदार ओपनिंग के बाद भी फिल्म का जादू बरकरार है और वीकडेज में भी इसके कलेक्शन लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

7वें दिन 'धुरंधर' ने कितना कमाया?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' रिलीज से पहले भले ही विवादों में घिरी रही हो, लेकिन जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंची, दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ उठा लिया। शानदार वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म ने पहले ही तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

अब एक हफ्ता पूरा होने पर भी फिल्म की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले गुरुवार यानी 7वें दिन भी करीब 27 करोड़ रुपये की कमाई की है।

पहले 7 दिनों का कुल कलेक्शन

पहला दिन: 28 करोड़

दूसरा दिन: 32 करोड़

तीसरा दिन: 43 करोड़

चौथा दिन: 23.25 करोड़

पांचवां दिन: 27 करोड़

छठा दिन: 27 करोड़

सातवां दिन: 27 करोड़

कुल कमाई (7 दिन): 207.25 करोड़ रुपये

पहले गुरुवार को बनाया खास रिकॉर्ड

नॉन हॉलीडे वाले दिन 'धुरंधर' की थियेटर्स में जोरदार पकड़ बनी हुई है। दर्शकों की भीड़ देखकर साफ है कि फिल्म का क्रेज कम होने वाला नहीं है। 27 करोड़ की कमाई के साथ ये फिल्म पहले गुरुवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 15वीं बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

'हाउसफुल 5' का रिकॉर्ड धराशायी

सिर्फ एक हफ्ते में ही 'धुरंधर' ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। इसी के साथ इसने अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' के भारत में बने 198.41 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। अब यह फिल्म 2025 की छठी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

रणवीर सिंह के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

'धुरंधर' ने इस हफ्ते 'बाजीराव मस्तानी' (184.3 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। अब यह रणवीर सिंह के करियर की तीसरी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। फिल्म का अगला लक्ष्य है उनकी सुपरहिट फिल्म 'सिंबा' के 240 करोड़ के आंकड़े को पार करना, और दूसरे वीकेंड में इसके पूरे चांस दिख रहे हैं।

साल के आखिर में आई 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस में नई जान डाल दी है। दर्शकों की भारी भीड़ और मजबूत कहानी के दम पर फिल्म निरंतर सफलता की ओर बढ़ रही है। आने वाले दिनों में इसके कई और रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी उम्मीद है। अगर आप अभी तक फिल्म नहीं देख पाए हैं, तो शायद ये इस वक़्त थिएटर्स में चल रही सबसे बड़ी एंटरटेनिंग पैकेज साबित हो सकती है!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X