OPENING के साथ धड़क को झटका: कुछ करोड़ की कमाई, ना टिकेगा और ना बिकेगा इशान - जान्हवी का रोमांस
इशान खट्टर और जान्हवी कपूर स्टारर धड़क आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है और हर किसी की नज़र है कि श्रीदेवी की बेटी और शाहिद कपूर का भाई बॉक्स ऑफिस पर कैसी ओपनिंग करेंगे। फिलहाल ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी ये शशांक खेतान की फिल्म केवल 5 - 6 करोड़ की ओपनिंग करेगी।
Recommended Video

अगर देखा जाए तो ये किसी भी यंग जोड़ी के लिहाज़ से एक पॉज़िटिव ओपनिंग हो सकती है लेकिन फिल्म को लेकर जितना हाईप बनाया गया, हो सकता है कि उसकी वजह से ना ये फिल्म बॉक्स पर टिक पाए और ना ही बिक पाए। लिहाज़ा, ये यंग ओपनिंग के मामले में भी शायद सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो।

हालांकि इशान और जान्हवी डेब्यू कपल हैं और उनसे डबल डिजिट ओपनिंग की उम्मीद रखना बेमानी है। लेकिन फिर भी धर्मा प्रोडक्शन्स ने उनके लॉन्च पर पूरा पैसा खर्च किया है, ऐसे में डबल डिजिट में ओपनिंग होनी ही चाहिए थी। हालांकि फिल्म को लेकर ज़्यादातर रिस्पॉन्स निगेटिव है।
हालांकि सैराट और धड़क में समानता निकालना काफी गलत है क्योंकि धड़क भले ही सैराट का रीमेक हो लेकिन दोनों फिल्मों का सेटअप बिल्कुल अलग है। वैसे जानिए, बॉलीवुड के यंग स्टार्स की ओपनिंग रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications











