BOX OFFICE: धड़क ने किया ताबड़तोड़ कलेक्शन- 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री
जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर की फिल्म धड़क ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। कोई शक नहीं कि डेब्यू सितारों की यह शानदार एंट्री है। 20 जुलाई को रिलीज हुई धड़क ने भारत में लगभग 68 करोड़ की कमाई की है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह इमोशनल लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
अक्षय कुमार की नई फिल्म- धमाकेदार स्टारकास्ट- रिलीज डेट के साथ फाइनल
बता दें, धड़क ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है। लिहाजा, फिल्म को लेकर काफी क्रेज था। जल्द ही धड़क बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.. और इसी के साथ यह सबसे ज्यादा कमाने वाली डेब्यू सितारों वाली फिल्म साबित होगी। धड़क जल्द ही स्टूडेंट ऑफ दि ईयर को पीछे करने वाली है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है।

जाहिर है धड़क की सफलता का फायदा जाह्नवी- ईशान को फिल्मी करियर में मिलने वाला है। उन्होंने शानदार एंट्री तो ले ली है.. अब दर्शकों को उनसे उम्मीदें और ज्यादा बढ़ चुकी हैं। धड़क में जाह्नवी- ईशान की कैमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया।
बहरहाल, यहां जानें डेब्यू स्टार्स के साथ बॉलीवुड फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications











