धड़क का BOX OFFICE धमाका- ओपनिंग के साथ तोड़ा यह बड़ा रिकॉर्ड
Recommended Video

जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर स्टारर फिल्म धड़क ने 8.71 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है। फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। बता दें, शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यह न्यूकमर्स को लिए बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। फिल्म ने स्टूडेंट ऑफ दि ईयर का रिकॉर्ड तोड़ा है।
'संजू' का ताबड़तोड़ धमाका- 1000 करोड़ क्लब में एंट्री की जबरदस्त तैयारी!
धर्मा प्रोडक्शन की ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरूण धवन ने डेब्यू किया था। 70 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 8 करोड़ की शानदार ओपनिंग दी थी। खास बात है कि धड़क ने इस ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म सैराट की ऑफिशियल रीमेक है। लिहाजा, फिल्म को लेकर क्रेज काफी ज्यादा है। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। जबकि समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो धड़क ओपनिंग वीकेंड में 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
बहरहाल, यहां जानें डेब्यू स्टार्स के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications