BOX OFFICE: जाह्नवी - ईशान की धड़क, पहले वीकेंड का धमाकेदार कलेक्शन
Recommended Video

जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर की फिल्म धड़क बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रर्दशन कर रही है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। खासकर फिल्म की कहानी और दोनों मुख्य कलाकारों के अभिनय ने दिलों को छू लिया है। धड़क ने बॉक्स ऑफिस पर 33.67 करोड़ की ओपनिंग वीकेंड दी है। यह शानदार आंकड़ा है। रविवार को फिल्म ने 13.92 करोड़ की कमाई की है।
आखिर इस सीक्वल से जुड़ ही गए सलमान खान- एक्शन और कॉमेडी का तड़का
धड़क को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि सोमवार से फिल्म कैसी कमाई करती है। बहरहाल, सैराट से तुलना नहीं की जाए, तो धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म हर मायने में हिट है। जाह्नवी- ईशान की कैमिस्ट्री आपको फिल्म से इमोशनली जोड़ देती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले हफ्ते में 45 करोड़ तक का आंकड़ा छू लेगी।

खास बात है कि फिल्म सोलो रिलीज हुई है। और अब संजू का क्रेज भी हल्का हो चुका है। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए पूरा समय है। धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म न्यूकमर्स को लिए बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। फिल्म ने स्टूडेंट ऑफ दि ईयर का रिकॉर्ड तोड़ा है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications