BOX OFFICE: धड़क के 6 दिन पूरे- ताबड़तोड़ कलेक्शन- जल्द टूटेगा ये बड़ा रिकॉर्ड
जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर की फिल्म धड़क 2018 की अगली हिट फिल्म साबित हो चुकी है। फिल्म ने 6 दिनों में 48 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है।
जब ऐश्वर्या राय ने कसम खाई थी- अब कभी सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगी
धड़क को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है। सैराट से तुलना नहीं की जाए, तो धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म हर मायने में हिट है। जाह्नवी- ईशान की कैमिस्ट्री आपको फिल्म से इमोशनली जोड़ देती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 80 करोड़ के ऊपर का लाइफटाइम कलेक्शन देगी।

खास बात है कि फिल्म सोलो रिलीज हुई है। और अब संजू का क्रेज भी हल्का हो चुका है। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए पूरा समय है। धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म न्यूकमर्स को लिए बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। खास बात है कि धड़क जल्द ही स्टूडेंट ऑफ दि ईयर की कमाई (70 करोड़) पार कर लेगी। यानि की यह डेब्यू कलाकारों के साथ सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनेगी।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications