BOX OFFICE: धड़क के 10 दिन पूरे- ताबड़तोड़ कलेक्शन, इस हफ्ते बनेगा रिकॉर्ड
जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर की फिल्म धड़क ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिये हैं। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई है। जिसका नतीजा यह है कि फिल्म ने 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 63.39 करोड़ की कमाई कर ली है। यह शानदार आंकड़ा है। धड़क बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है। इस हफ्ते फिल्म 70 करोड़ तक पहुंच सकती है।
सलमान खान नहीं- संजय लीला भंसाली की बड़ी फिल्म से ये स्टारकिड करेंगे डेब्यू
बता दें, यदि धड़क 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है तो यह डेब्यू कलाकारों के साथ सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म हो जाएगी। फिलहाल, आलिया भट्ट- वरूण धवन- सिद्धार्थ स्टारर स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 70 करोड़ के साथ सबसे आगे है।

धड़क को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है। सैराट से तुलना नहीं की जाए, तो धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म हर मायने में हिट है। जाह्नवी- ईशान की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है। वहीं, खास बात है कि फिल्म सोलो रिलीज हुई है। और अब संजू का क्रेज भी हल्का हो चुका है। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए पूरा समय है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











