BOX OFFICE: 2018 की हिट फिल्म बनी धड़क- ताबड़तोड़ कमाई, 105 प्रतिशत मुनाफा
जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर की फिल्म धड़क 2018 की हिट फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने जहां वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। वहीं, यह फिल्म 2018 की सबसे मुनाफेदार फिल्मों की टॉप लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म ने 100 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा कमा लिया है।
'मैं शाहरुख खान के साथ कब काम करूंगी, यह शाहरुख से ही जाकर पूछिए'
कोई शक नहीं कि डेब्यू सितारों की यह शानदार एंट्री है। 20 जुलाई को रिलीज हुई धड़क ने भारत में लगभग 72 करोड़ की कमाई की है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह इमोशनल लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आई। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा।

बता दें, धड़क ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है। लिहाजा, फिल्म को लेकर काफी क्रेज था। यह सबसे ज्यादा कमाने वाली डेब्यू सितारों वाली फिल्म साबित हुई है। धड़क ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर को पीछे कर दिया है। जाहिर है धड़क की सफलता का फायदा जाह्नवी- ईशान को फिल्मी करियर में मिलने वाला है। उन्होंने शानदार एंट्री तो ले ली है.. अब दर्शकों को उनसे उम्मीदें और ज्यादा बढ़ चुकी हैं।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











