Box Office- 'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' मिलकर भी नहीं तोड़ पाईं 'सैयारा' का रिकॉर्ड, पहले दिन की इतनी कमाई?

Dhadak 2 vs Son Of Sardar 2 vs Saiyaara Box Office

Dhadak 2 vs Son Of Sardar 2 vs Saiyaara Box Office- इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं और बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के साथ सैयारा से दोनों पीछे रह गई हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 और अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की।

इन दोनों फिल्म की पहले दिन की कमाई सामने आई है और कोई भी सैयारा के पहले दिन के कलेक्शन के आसपास भी नहीं है। अगर सैयारा की बात ना की जाए तो इन दोनों फिल्मों में से किसने बाजी मारी है ये लोग जानना चाहते हैं।

धड़क 2 की कमाई

धड़क 2 की कहानी ने रिलीज होकर लोगों को काफी निराश किया क्योंकि सभी का मानना था कि ये एक लव स्टोरी होगी। इस फिल्म ने पहले ही दिन काफी कम की है और इसका भविष्य अंधकार में लग रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म ने पहले दिन 3.35 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर इसकी कमाई क्या होगी।

सन ऑफ सरदार 2 की कमाई

अजय देवगन और रवि किशन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर इस वक्त चर्चा है। इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई अपने पहले दिन की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने करीब 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस खबर से इतना तो तय है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ सकती है क्योंकि लोगों को ये पसंद आ रही है।

नहीं टूटा सैयारा का रिकॉर्ड

इन दोनों की कमाई अगर मिला भी दी जाए तो सैयारा के पहले दिन के कलेक्शन तक नहीं पहुंचेगी। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाया हुआ है। दोनों ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनकी पहली फिल्म ही इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर बन जाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X