..................... Dhadak 2 Day 8 Box Office Collection Siddhant Chaturvedi and Triptii Dimri Film Struggles in Second Week - Hindi Filmibeat

फ्लॉप होने की कगार पर Dhadak 2, करोड़ों की कमाई लाखों पर सिमटी, लागत निकाल पाना भी हुआ मुश्किल!

Dhadak 2

Dhadak 2 Box Office Collection Day 8: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'धड़क 2' को अब सिनेमाघरों में एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी कम रही, और अब दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही है।

जहां फिल्म का पहला वीकेंड थोड़ा संभला था, वहीं वीकडेज में लगातार गिरावट देखने को मिली। अब आठवें दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आ रही है।

'धड़क 2' का आठवें दिन का कलेक्शन:

बॉक्स ऑफिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 8वें दिन यानी शुक्रवार को लगभग 95 लाख की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 17.39 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

'धड़क 2' की अब तक की कमाई (डे वाइज):

पहला दिन (गुरुवार) 3.50
दूसरा दिन (शुक्रवार) 3.75
तीसरा दिन (शनिवार) 4.15
चौथा दिन (रविवार) 1.35
पांचवां दिन (सोमवार) 1.65
छठा दिन (मंगलवार) 1.04
सातवां दिन (बुधवार) 1.00
आठवां दिन (गुरुवार) 0.95
कुल 17.39 करोड़

फिल्म की हालत क्यों है इतनी खराब?

'धड़क 2' का प्रमोशन कमजोर रहा, जिससे शुरुआती हाइप नहीं बन पाई। फिल्म को 'सैयारा' जैसी ब्लॉकबस्टर से टक्कर मिल रही है, जो अभी भी दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है। इसके अलावा 'सन ऑफ सरदार 2' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसे प्रोजेक्ट भी थिएटर में बने हुए हैं, जिससे स्क्रीन शेयर और दर्शक दोनों कम हो गए हैं।

बजट और रिकवरी का गणित

फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में 17 करोड़ की कमाई से साफ है कि फिल्म को हिट बनने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा। अगर यही रफ्तार रही, तो यह फिल्म अपने बजट की आधी कमाई भी नहीं कर पाएगी।

आगे का रास्ता मुश्किल

दूसरे हफ्ते में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' और रजनीकांत की नई फिल्म 'कुली' शामिल हैं। ऐसे में 'धड़क 2' के पास न तो दर्शक हैं और न ही थिएटरों में स्क्रीन। अब देखना होगा कि वीकेंड में फिल्म थोड़ा उछाल दिखा पाती है या नहीं।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X