Dhadak 2 BOC Day 4: चौथे दिन सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म का हुआ बुरा हाल, लागत निकालना भी होगा मुश्किल!

Dhadak 2 Box Office collection Day 4: तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'Dhadak 2' को रिलीज के पहले दिन से ही जोरदार शुरुआत नहीं मिल सकी। जहां वीकेंड में फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखी गई।
Day 4 की कमाई में भारी गिरावट
Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 66.27% की गिरावट के साथ सिर्फ 1.4 करोड़ नेट की कमाई की। यह फिल्म के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर जब वीकेंड में फिल्म ने कुछ उम्मीद जगाई थी।
अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट):
Day 1 (Thursday - 1 August): 3.5 करोड़
Day 2 (Friday): 3.75 करोड़
Day 3 (Saturday): 4.15 करोड़
Day 4 (Sunday): 1.4 करोड़
कुल 4 दिन की कमाई: 12.8 करोड़ नेट
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो पहले 3 दिनों में इस फिल्म ने ग्लोबली कमाए 16 करोड़ ग्रॉस।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
Shazia Iqbal के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है, जो जाति, पहचान और प्यार की कीमत जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है। फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हैं: सिद्धांत चतुर्वेदी, तृप्ति डिमरी, सौरभ सचदेवा, जाकिर हुसैन, दीक्षा जोशी, विपिन शर्मा
क्या Dhadak 2 अपनी लागत निकाल पाएगी?
60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए ₹12.8 करोड़ नेट कमाई और 16 करोड़ ग्लोबल कलेक्शन पहले चार दिनों में बहुत कम है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो फिल्म को हिट की बजाय एवरेज या फ्लॉप की कैटेगरी में रखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications