बॉलीवुड सीक्वल्स का हाल हुआ बेहाल, मंडे टेस्ट में औंधे मुंह गिरी 'सन ऑफ सरदार 2', 'धड़क 2' ने तो कटवाई नाक!

Box Office Collection

Box Office Collection: अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' और तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'धड़क 2' एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। उम्मीद थी कि ये दोनों सीक्वल अपने स्टारकास्ट और पॉपुलैरिटी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी, लेकिन नतीजा बिल्कुल उल्टा निकला।

दोनों ही फिल्मों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गईं। हालांकि, कमाई के मामले में 'सन ऑफ सरदार 2' थोड़ी आगे है।

'सन ऑफ सरदार 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

2012 की सन ऑफ सरदार ब्लॉकबस्टर रही थी, लेकिन इस बार सीक्वल दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला पाई। स्टार पावर के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा।

पहला हफ्ता: 33 करोड़

दिन 8: 1.25 करोड़

दिन 9: 4 करोड़

दिन 10: 3.75 करोड़

दिन 11 (दूसरा सोमवार): 1 करोड़

कुल 11 दिनों में फिल्म की कमाई 43 करोड़ पर पहुंची है।

'धड़क 2' की कमाई

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखी। फिल्म की कहानी और एक्टिंग को तारीफ मिली, लेकिन थिएटर्स में दर्शक खींचने में नाकाम रही।

पहला हफ्ता: 16.7 करोड़

दिन 8: 65 लाख

दिन 9: 1.4 करोड़

दिन 10: 1.65 करोड़

दिन 11 (दूसरा सोमवार): 60 लाख

अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन ₹21 करोड़ है।

नतीजा साफ

दोनों फिल्मों को दूसरे हफ्ते में वीकेंड पर हल्की बढ़त तो मिली, लेकिन सोमवार को कलेक्शन फिर से गिर गया। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस की घोड़ी नहीं बन पाईं।

More from Filmibeat

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X