धाकड़ वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: कंगना रनौत की फिल्म का बुरा हाल, शो हुए बंद, जानिए डिटेल!
बॅालीवुड स्टार कंगना रनौत की धाकड़ रिलीज होने के साथ फ्लॉप होने का बोझ उठाए सिनेमाघर में ठोकर खा रही है। जिस तरह की उम्मीद कंगना रनौत को रही है धाकड़ को लेकर दर्शकों के बीच फिल्म उस स्तर का कमाल नहीं दिखा पा रही है। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 की दमदार ओपनिंग और वीकेंड कलेक्शन की कमाई के आगे धाकड़ की तीन दिन की कमाई फीकी नजर आ रही है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अनुसार कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता की धाकड़ ने ओपनिंग दिन पर केवल 50 लाख के करीब की कमाई की। पहले दिन धाकड़ के लिए 1 करोड़ भी पार करना कठिन हो गया। दूसरे दिन धाकड़ की कमाई में थोड़ी तेजी दिखाई पड़ी।

कंगना रनौत की धाकड़ ने दूसरे दिन 1.05 करोड़
ट्रेड रिपोर्ट अनुसार कंगना रनौत की धाकड़ ने दूसरे दिन 1.05 करोड़ की कमाई की। धाकड़ से पहले कंगना रनौत की थलाइवी,पंगा, जजमेंटल है क्या भी बॉक्सऑफिस पर फ्लॉपसाबित हुई थी। तीसरे दिन भी कंगना रनौत की धाकड़ की कमाई कमाल नहीं दिखा पाई।

धाकड़ की कमाई की आकड़ा
तीसरे दिन धाकड़ की कमाई की आकड़ा वीकेंड पर केवल 1 करोड़ के करीब पहुंच पाया है। ऐसे में धाकड़ की अभी तक की कुल कमाई वीकेंड कलेक्शन के बात की जाए तो वह केवल 3 करोड़ तक पहुंच पाई है। आपको बता दें कि धाकड़ को स्क्रीन की गिनती भी अच्छी मिली है।

250 से 300 स्क्रीन की गिनती कम
कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ को 2100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट अनुसार धाकड़ के स्क्रीन की गिनती कई सिनेमाघर में कम कर दी गई है। बताया जा रहा है कि 250 से 300 स्क्रीन की गिनती कम कर दी गई है।

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया की कमाई
इस मुकाबले कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 14.11 करोड़ का रहा है। शनिवार को 18.34 करोड़ और ट्रेड रिपोर्ट अनुसार रविवार को भूल भुलैया 2 ने 23 करोड़ की कमाई की है। भूल भुलैया 2 की कुल कमाई 54 करोड़ के करीब पहुंच गई है।


Click it and Unblock the Notifications











