Devara Part 1 Box Office Prediction: 'देवरा' की होगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, 100 करोड़ से खुलेगा खाता

Devara Part 1 Box Office Predictio

Devara Part 1 Box Office Prediction: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड की क्वीन जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा पार्ट-1 27 सितंबर यानी कि आज रिलीज होने को तैयार है। जैसे ही फिल्मों में जूनियर एनटीआर का नाम आता है वैसे ही सिनेमाघरों के आगे भीड़ जमा हो जाती है। जूनियर एनटीआर की कोई भी फिल्म क्यों ना हो आते ही धूम मचा देती है।

वहीं अब जब यह फिल्म श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ आ रही है तो दर्शकों की भीड़ डबल लगने वाली है। आपको बता दें कि फिल्म की हाइफ से फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी। जिसके आंकड़े काफी शानदार हैं।

फिल्म की कमाई की बात करें तो कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन ही दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर सकती है। अनुमान के मुताबिक फिल्म आंध्र प्रदेश में 65 से 70 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है। कर्नाटर में 10 से 12 करोड़ की वहीं नॉर्थ इंडिया में भी यही आंकड़ा जोड़ा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 10 से 12 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। वहीं विदेशी कमाई भी जोड़ ली जाए तो फिल्म 40 से 45 करोड़ वहां से कमा सकती है। कुल मिलाकर फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

कोराटाल शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'देवरा' दो पार्ट में बनेगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म है जिसे तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जा रहा है। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को 10.90 लाख से अधिक टिकटों से विक्री की है। वहीं सबसे अधिक एडवांस बुकिंग तेलुगू भाषा से हो रही है। 2D, IMAX मिलाकर कुल 10.35 लाख टिकट पहले ही बिक चुके हैं। यह देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितना जबरदस्त परफॉर्म करने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X