Devara Part 1 Box Office- 7वें दिन गिरी देवरा की कमाई, जूनियर एनटीआर की फिल्म 200 करोड़ पार!

devara part 1 box office jr ntr

Devara Part 1 Box Office- जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और पहले वीकेंड में इसने शानदाक कमाई की थी। लेकिन अब दूसरे शुक्रवार को इस फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली है।

जी हां, फिल्म ने रिलीज के 7 दिन पूरे कर लिए हैं और ऐसे में कभी फिल्म की कमाई ऊपर गई है तो कभी नीचे आई है। अपने पहले शुक्रवार को इस फिल्म ने 82.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसके बाद कहा जा रहा था कि ये ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है।

हालांकि इसके बाद वो लगातार नीचे की ओर ही जा रही है। फिल्म को रविवार के बाद 2 अक्टूबर की छुट्टी का भी फायदा मिला था।

अब 7वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट थोड़ी चौकाने वाली है क्योंकि इस फिल्म ने 7वें दिन करीब 7.45 करोड़ की कमाई की है। बता दें कि इस वीकेंड में ये सबसे कम आंकड़ा है। इससे इतना तय माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई में कमी आ रही है। मंगलवार को इस फिल्म ने करीब 14 करोड़ और बुधवार को इसने लगभग 21 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

आखिरी अपडेट आने तक इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 215 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर नजर आईं थीँ। उनको फिल्म में काफी पसंद किया गया है लेकिन ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिला है।

More from Filmibeat

Read more about: devara part 1 box office jr ntr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X