Devara BO Day 2: कमाई के मामले में Kalki 2898 AD से पिछड़ी 'देवरा पार्ट-1', जानें कितनी की कमाई

Devara Box office 2

Devara Box Office Collection Day 2: 300 करोड़ के भारी बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म देवरा पार्ट-1 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी है, लेकिन जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग जाह्नवी से कई ज्यादा है।

फिल्म को देखने के लिए फैन्स हैं एक्साइटेड
बता दें कि साउथ सुपरस्टार की फिल्म रिलीज होने का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस बार भी देवरा को देखने के लिए फैन्स बेहद ही एक्साइटेड थे। फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग कर ली है। इससे यह तो साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है।

इतना हुआ फिल्म का कलेक्शन
आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 82.5 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। (तेलुगू- 73.25 करोड़, हिंदी-7.5 करोड़, कर्नाटक- 0.35 करोड़, तमिल- 1 करोड़, मलयालम- 0.4 करोड़) इससे यह पता चलता है कि फिल्म साउथ में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है।

दूसरे दिन इतना रहा कलेक्शन
वहीं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 40 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। (तेलुगू- 29.4 करोड़, हिंदी- 9 करोड़, कर्नाटक- 0.35 करोड़, तमिल- 1 करोड़, मलयालम- 0.25 करोड़) बता दें कि पहले दिन की और दूसरे दिन की कमाई में 51.52% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 122.5 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है।

कमाई के मामले में कल्कि से पीछे है देवरा
कोरटाला शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म देवरा पार्ट-1 में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड सितारे जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान ने डेब्यू भी किया है। वहीं फिल्म में जाने माने एक्टर प्रकाश राज भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म कल्कि 2898 AD से काफी पिछड़ती दिख रही है। बता दें कि कल्कि ने ओपनिंग डे पर देश में 92.30 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं वर्ल्डवाइड 177.70 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X