Devara BO Day 6: 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Jr. NTR की फिल्म देवरा, छठे दिन मारी लंबी छलांग

Devara Box Office Collection Day 6: साउथसुपर स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। जी हां, फिल्म में छठे दिन शानदार उछाल देखा गया है। वहीं माना जा रहा है कि फिल्म वीकेंड पर जबरदस्त कमाई कर सकती है।
फिल्म ने छठे दिन कितने करोड़ का किया कलेक्शन
पहले दिन फिल्म ने 82.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। दूसरे दिन फिल्म ने 38.2 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 39.9 करोड़ रुपये कमाए वहीं फिल्म के चौथे दिन 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पांचवें दिन 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 20.50 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 207.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
वर्ल्डवाइड की इतनी कमाई
वहीं ग्लोबल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म को दुनियाभर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो मनोबाला विजयन के मुताबिक देवरा पार्ट 1 ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर 500 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
फिल्म में हैं ये सितारे
कोरटाला शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म देवरा पार्ट-1 में जहां साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आ रहे हैं। वहीं जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान इस फिल्म के जरिए साउथ मूवीज़ में शानदार डेब्यू किया है। यह फिल्म 5 भाषाओं तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज की गई है। सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगू सिनेमा से आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications