Devara BO Day 5: Jr. NTR की देवरा पार्ट-1 ने 5वें दिन तोड़ा RRR का रिकॉर्ड, की इतने करोड़ की अंधाधुंध कमाई

Devara Box Office Collection Day 5: जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट-1 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि जहां फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है तो वहीं ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ही जूनियर एनटीआर ने अपनी ही फिल्म RRR को पीछे छोड़ दिया है।
इन सितारों ने किया साउथ मूवीज़ में डेब्यू
कोरटाला शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म देवरा पार्ट-1 पांच भाषाओं में रिलीज की गई है। फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज की गई है। इनमें भी अगर तुलना की जाए तो फिल्म तेलुगू में ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म में हमेशा की तरह जहां जूनियर एनटीआर अपनी एक्टिंग और एक्शन से फैन्स का दिल जीतते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान ने इस फिल्म के जरिए साउथ मूवीज़ में शानदार डेब्यू किया है।
जानें अब तक का कलेक्शन
300 करोड़ के भारी बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म देवरा पार्ट-1 ने जहां पहले दिन 82.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। दूसरे दिन फिल्म ने 38.2 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 39.9 करोड़ रुपये कमाए वहीं फिल्म के चौथे दिन 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 13.50 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 186.85 करोड़ रुपये का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस कर लिया है।
RRR से आगे निकली देवरा
जूनियर एनटीआर की फिल्म ने पांच दिनों में 186.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बता दें की फिल्म ने साल 2022 में आई फिल्म RRR को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने 5 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 170.49 करोड़ की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











