Devara BO Day 4: Jr. NTR की देवरा का चौथे दिन हुआ ये हाल, दुनिया भर में दूसरे नंबर पर आई फिल्म

Devara Box Office Collection Day 4

Devara Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की हर एक फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि हाल ही में जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट-1 रिलीज हुई है।

इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी साउथ फिल्म में डेब्यू करते नजर आ रहे हैं। कोरटाला शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म देवरा पार्ट-1 ने शुरुआती तीन दिनों में तो काफी अच्छी कमाई की, लेकिन चौथे दिन ही फिल्म रेस से बाहर होती नजर आ रही है। जी हां, फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन काफी कम है। चलिए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है।

अब तक फिल्म ने इतनी की है कमाई
300 करोड़ के भारी बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म देवरा पार्ट-1 फिल्म ने पहले दिन 82.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। दूसरे दिन फिल्म ने 38.2 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 39.9 करोड़ रुपये कमाए वहीं फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को यानी की चौथे दिन 12.5 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। (तेलुगू-8 करोड़, हिंदी-4 करोड़, कर्नाटक- 0.1 करोड़, तमिल- 0.3 करोड़, मलयालम- 0.1 करोड़) इस ग्राफ को देखा जाए तो कमाई के सिलसिले में फिल्म में 68% की गिरावट दर्ज की गई है। यानी कि फिल्म ने अभी तक 173.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

आपको बात दें कि देवरा एक बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी है। जहां देवरा ने पहले दिन 82.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं स्त्री 2 ने 55.40 करोड़ कमाए थे। बात एनिमल की करें तो एनिमल ने भी ओपनिंग डे पर 63.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। इससे यह साफ है कि देवरा एक बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। वहीं ग्लोबली बात करें तो कॉमस्कोर के अनुसार देवरा 32.93 मिलियन डॉलर यानी की करीब 276 करोड़ रुपये के साथ इस शुक्रवार-रविवार के वीकेंड पर फिल्म दुनिया की दूसरी बड़ी फिल्म रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X