Devara BO: देवरा हुई चारों खाने चित्त, क्या तोड़ पाई 'जनता गैराज' का रिकॉर्ड, जानें दूसरे हफ्ते का कलेक्शन

Devara BO Day 14

Devara Box Office Collection Day 14: साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग के दम पर धूम मचाने वाले जूनियर एनटीआर Jr. NTR के लाखों करोड़ों फैन्स हैं और सभी फैन्स उनकी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

14 दिन बाद भी रेस में भाग रही है देवरा

उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो थिएटर हाउसफुल रहता है। वहीं 27 सितंबर को रिलीज हुई उनकी फिल्म देवरा का क्रेज फैन्स में अभी तक देखा जा सकता है। 14 दिन बाद भले ही फिल्म की कमाई रफ्तार कम हो गई हो, लेकिन फिल्म अभी भी कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

14वें दिन की इतनी कमाई
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 215 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं दूसरा हफ्ता लगते ही फिल्म की कमाई धीमी पड़ती दिख रही है। फिल्म के 14वें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 14वें दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक बस 260.90 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस किया है। आपको बता दें कि इन आंकड़ों की जानकारी Sacnilk.Com के मुताबिक है।

पांच भाषाओं में रिलीज की गई है फिल्म
जूनियर एनटीआर की यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज की गई है तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में, लेकिन फिल्म का खास प्रदर्शन तेलुगू सिनेमा में देखने को मिल रहा है। फिल्म साउथ सिनेमा से अच्छी कमाई कर रही है। वहीं अब हिंदी भाषा में फिल्म का क्रेज कम होता नजर आ रहा है। जबकि हिंदी सिनेमा के दो बड़े स्टार जाह्ववी कपूर और सैफ अली खान इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।

देवरा नहीं दिखा पाई रंग
आपको बता दें कि देवरा का डायरेक्शन कोरटावा शिवा ने किया है। इससे पहले दोनों की जोड़ी को 'जनता गैराज' नाम की फिल्म में देखा गया था। 'जनता गैराज' सुपरहिट फिल्म गई थी। जबकि देवरा वैसा जादू नहीं बिखेर पाई है, लेकिन कलेक्शन के मामले में फिल्म थोड़ी आगे है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X