Devara BO Day 11: Jr. NTR की देवरा का जलवा जारी, जल्द तोड़ सकती है GOAT का रिकॉर्ड

Devara Box Office Collection Day 11: साउथसुपर स्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड हसीना जाह्नवी कपूर और हैंडसम हंक कहे जाने वाले सैफ अली खान फिल्म देवरा से फैन्स का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। फिल्म ने शुरुआत में काफी अच्छी रफ्तार पकड़ी, लेकिन अब फिल्म की कमाई में असर आता दिख रहा है।
इस फिल्म के जरिए जाह्नवी और सैफ अली खान ने साउथ सिनेमा में कदम रखा है। फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज की गई है, लेकिन फिर भी फिल्म का अच्छा प्रदर्शन तेलुगू सिनेमा में देखा जा सकता है।
फिल्म ने की इतनी कमाई
बता दें कि जब से फिल्म रिलीज हुई है फिल्म में काफी उतार चढ़ाव देखे जा सकते हैं। जहां फिल्म ने पहले हफ्ते में 215 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं दूसरा हफ्ता शुरू होते ही फिल्म की कमाई में गहरा असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि जहां दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 12.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 4.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म में सोमवार को -61.26% तक की गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो अभी तक फिल्म 248.65 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है। आपको बता दें कि इन आंकड़ों की जानकारी Sacnilk.Com के मुताबिक है।
जल्द तोड़ सकती है GOAT का रिकॉर्ड
पिछले दिनों साउथ एक्टर थालापति विजय की फिल्म GOAT जमकर चर्चाओं में थी। फिल्म ने 252.6 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं अब जूनियर एनटीआर की फिल्म भी 248 करोड़ से अधिक का आंकड़ा छू चुकी है। यानी कि फिल्म जल्द ही GOAT का भी रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। इसी के साथ ही आपको बता दें कि फिल्म पहले ही फाइटर का रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications