Devara BO Day 1- जूनियर एनटीआर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग, कर डाली इतनी कमाई?

Devara Part 1 Box Office Collection Day 1- जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा पार्ट 1 ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। जैसी उम्मीद थी इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन जबरदस्त कलेक्शन किया है।
शुक्रवार, 27 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सैफ अली खान निगेटिव रोल में नजर आए थे। लेकिन ये फिल्म एनटीआर के लिए काफी खास थी क्योंकि बीते 6 सालों में उन्होने कोई सोलो फिल्म नहीं दी थी।
ये उनकी सोलो फिल्म है, इसके पहले अभिनेता को रामचरण के साथ आरआरआर में देखा गया था। तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले दिन 77 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
Sacnilk की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म 77 करोड़ का डोमेस्टिक कलेक्शन किया है। इस नंबर में वर्ल्डवाइड कमाई की आंकड़ा नहीं जोड़ा गया है। फिल्म ने इंडिया में ही सभी भाषाओं में मिलकर इतनी तगड़ी कमाई की है।
हिंदी में कितनी कमाई?
साउथ की फिल्मों का क्रेज अब हिंदी बेल्ट में खूब है। इस फिल्म देवरा पार्ट 1 ने उत्तर भारत में अच्छा खासा कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी में करीब 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस वक्त देवरा के सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है तो ये मेकर्स के लिए काफी अच्छी बात होगी। फिल्म पहले वीकेंड पर कितनी कमाई करेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान के होने से काफी प्रभाव पड़ा है। लोग उनको देखने के लिए थिएटर्स तक जा रहे हैं। जान्हवी कपूर पहली एनटीआर के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











