Deva Box Office Day 1 Prediction- बॉक्स ऑफिस पर मचेगा हंगामा, हो सकती है इतनी कमाई?

deva box office shahid kapoor

Deva Box Office Day 1 Prediction- शाहिद कपूर लंबे समय से किसी हिट की तलाश में हैं और इस वक्त उनकी फिल्म देवा को लेकर चर्चा है। फिल्म देवा आज यानि 31 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।

देखने वाली बात होगी पहले दिन फिल्म क्या धमाका करती है। अगर हम देवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के पहले दिन का अनुमान लगाएं तो ये काफी शानदार हो सकता है। जी हां, इसका एक कारण ये है कि शाहिद कपूर की फैन फॉलोविंग शानदार है और लोग काफी समय से उनका इंतजार कर रहे थे।

कर सकती है इतनी कमाई

फिल्मीबीट के साथ बात करते हुए देवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर व्यवसाय विशेषज्ञ रोहित जायसवाल ने काफी ब़ड़ी बात कही है। उनका कहना है कि शाहिद कपूर की फिल्म देवा को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन करीब 6-8 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। जबकि वीकेंड पर ये आंकड़ा बढ़ेगा। देखने वाली बात होगी कि ये कलेक्शन और कितना बढ़ता है। शाहिद कपूर को लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

पूजा हेगड़े

इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कई दिग्गज कलाकार हैं। इस दमदार फिल्म को मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित किया गया है। देवा एक एक्शन क्राइम थ्रिलर है और इसका इंतजार हो रहा था।

देवा में शाहिद के अलावा पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी, कुब्रा सैत जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन करती है।

More from Filmibeat

Read more about: deva box office shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X