Deva BO Collection: शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' रिलीज होते ही फीकी पड़ी 'स्काई फोर्स' की कमाई, जानें कलेक्शन

Deva Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर अपनी एक्शन थ्रिल फिल्म देवा रिलीज होते ही जमकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म छाई हुई है। वहीं स्काई फोर्स को टक्कर देने के लिए शाहिद कपूर की फिल्म देवा रिलीज हो चुकी है। देवा ने 31 जनवरी को रिलीज होने ही अपना भौकाल दिखा दिया है।
शाहिद कपूर की फिल्म ने की इतनी कमाई
शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिल फिल्म देवा को रिलीज हुए 2 दिन हो चुके हैं। और फिल्म के दूसरे दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ने ओपनिंग डे पर जहां 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म ने शनिवार को 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। यह आंकड़े Sacnilk.Com के मुताबिक हैं।
स्काई फोर्स की कमाई पर पड़ा असर
शाहिद कपूर की देवा रिलीज होते ही बेशक स्काई फोर्स की कमाई पर असर पड़ा है। अभी तक फिल्म का कलेक्शन ठीक ठाक था, लेकिन जिस दिन देवा रिलीज हुई उस दिन फिल्म ने सिर्फ 3 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं शनिवार को फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भले ही स्काई फोर्स की कमाई धीमी हुई हो, लेकिन फिर भी अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 104.3 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications