Deva Advance Booking: पावरफुल एक्शन और थ्रिल से भरपूर 'देवा' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें कितना किया कलेक्शन

Deva Advance Booking: शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवा को रिलीज होने में बस 1 दिन बचा है। बता दें कि फिल्म के जैसे-जैसे पोस्टर रिलीज हो रहे हैं और जैसे-जैसे बीटीएस वीडियो वायरल हो रहे हैं। वैसे-वैसे ही फैन्स का फिल्म दिखने का उत्साह बढ़ता जा रहा है।
एक्शन से भरपूर ट्रेलर और दमदार गानों के साथ, ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवा ने दर्शकों को चौंका दिया है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
अब जब मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग विंडो खोल दी है, तो फैंस के लिए यह एक शानदार मौका है अपनी सीट पहले ही बुक करने का। इस घोषणा के साथ ही मेकर्स ने एक जबरदस्त वीडियो जारी किया है, जिसमें शाहिद कपूर अपने बेहद दमदार पुलिस ऑफिसर अवतार में नजर आ रहे हैं।
इसके साथ ही अब देवा की एडवांस बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। आखिरकार, यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सिर्फ 1 दिन बाद सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। एडवांस बुकिंग खुलने के बाद अब दर्शक इस जबरदस्त एक्शन थ्रिलर का सिनेमाघरों में अनुभव लेने के लिए अपनी सीट रिज़र्व कर सकते हैं। मेकर्स ने शाहिद कपूर का एक दमदार वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह एक खतरनाक, लेकिन करिश्माई पुलिस ऑफिसर के रूप में दिख रहे हैं। इस वीडियो ने फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है, जिससे यह तय हो गया है कि देवा एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने वाली है।
वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो देवा ने पहले दिन देशभर में 5732 टिकटों को प्री सेल कर चुकी है। फिल्म ने अभी तक बिना ब्लॉक सीटों के 11.18 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म ने 42.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म को रिली होने में अभी एक दिन और है इससे फिल्म के एडवांस बुकिंग में बढ़ोतरी हो सकती है।
मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रॉशन एंड्रूज़ द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज व रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित देवा एक जबरदस्त और धमाकेदार एक्शन थ्रिलर है, जो 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











