Deewaniyat vs Thamma: चौथे दिन Box Office का बादशाह कौन? लंबे वीकेंड में इस फिल्म ने मारी बाजी

Deewaniyat vs Thamma Box Office Collection Day 4: दीवाली के मौके पर इंडिया में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं थीं और दोनों को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। पहली है मिलाप जावेरी की 'एक दीवाने की दीवानियत' और दूसरी मैडॉक फिल्म्स की थामा।
अब इन फिल्म ने पहले वीकेंड में क्या बवाल मचाया है उसके चौथे दिन की रिपोर्ट सामने आई है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है? दीवाली की वजह से फिल्मों को काफी शानदार वीकेंड मिला है जिसमें छुट्टियां ही छुट्टियां हैं।
एक दीवाने की दीवानियत, चौथे दिन का कलेक्शन
हर्षवर्धन और सोनम बाजवा की इस फिल्म ने अब तक इंडिया में करीब 25 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने पहले दिन रिलीज होकर करीब 7.75 करोड़ रुपये, गुरुवार को 6 करोड़ रुपये और शुक्रवार को लगभग 3.05 करोड़ रुपये कमाए।
इस तरह घरेलू बाजार में इसकी कुल कमाई 25.8 करोड़ रुपये हो गई है। इससे इतना तय है कि अभी शनिवार और रविवार को फिल्म काफी लंबी उछाल मारने वाली है। फिल्म के गाने और इसकी कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि ये फिल्म कहां तक पहुंचती है ये बड़ा सवाल लोगों के मन में बनी हुआ है।
थामा का कलेक्शन
आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म थामा ने भी बवाल काटा हुआ है। फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स मिली हैं और यही कारण है कि फिल्म ने पहले दिन 55.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। 24 करोड़ की शानदार ओपनिंग देने के बाद लगा था कि फिल्म 3 से 4 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार को इस फिल्म ने महज 3.79 करोड़ कमाकर लोगों को हैरान किया है।


Click it and Unblock the Notifications











