बॉक्स ऑफिस- गहराइयां की रिलीज से पहले, यहां देंखे दीपिका पादुकोण की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्में

दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म 'गहराइयां' को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं। फिल्म 11 फरवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल गुजार चुकीं अभिनेत्री ने इन सालों में एक से बढ़कर एक फिल्में और किरदार दिये हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलोदिमाग में छपे हैं।

दीपिका ने अपने करियर में कई अलग अलग तरह के किरदार निभाए हैं। वहीं उनके पास आगे भी एक रोमांचक लाइनअप है जिसमें शाहरुख खान के साथ पठान, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर, प्रभास के साथ नाग अश्विन की पैन इंडिया फ़िल्म, अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न का आधिकारिक हिंदी रीमेक और महाभारत शामिल है। उनके पास एक हॉलीवुड फिल्म भी है, जिसकी घोषणा 2021 में की गई थी।

deepika-padukone-top-10-highest-grossing-films-till-now

बहरहाल, बाक्स ऑफिस की बात करें तो 300 करोड़ की कमाई के साथ 'पद्मावत' दीपिका की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इनकी 7 फिल्मों ने अब तक 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है, जबकि इनके खाते में एक 300 करोड़ी और एक 200 करोड़ी फिल्में भी हैं।

यहां देंखे बॉक्स ऑफिस पर दीपिका पादुकोण की टॉप 10 फिल्में-

पद्मावत

पद्मावत

कलेक्शन- 300.2 करोड़

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य किरदारों में थे। फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था।

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस

कलेक्शन- 226.70 करोड़

साल 2013 में रिलीज रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

हैप्पी न्यू ईयर

हैप्पी न्यू ईयर

कलेक्शन-203.3 करोड़

साल 2014 दिवाली पर रिलीज फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को भले ही लोगों ने पसंद नहीं किया। लेकिन फिल्म ने 200 करोड़ कल्ब में एंट्री ले ली थी। फिल्म का निर्देशन किया था फराह खान ने। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी मुख्य किरदारों में थे।

ये जवानी है दिवानी

ये जवानी है दिवानी

कलेक्शन-190.03 करोड़

रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलीन स्टारर यह फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म का निर्देशन किया था अयान मुखर्जी ने।

बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी

कलेक्शन-184.20 करोड़

2015 में रिलीज संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने 184.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में दीपिका ने मस्तानी का किरदार निभाया था और बहुत तारीफें बटोरी थीं।

गोलियों की रासलीला- राम लीला

गोलियों की रासलीला- राम लीला

कलेक्शन- 112 करोड़

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था और फिल्म सुपरहिट रही।

रेस 2

रेस 2

कलेक्शन- 102 करोड़

सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म 2013 में आई थी। रेस फ्रैंचाइजी की ये दूसरी फिल्म सुपरहिट रही थी।

पीकू

पीकू

कलेक्शन- 79.92

2015 में आई शूजित सरकार की इस फिल्म में दीपिका, अमिताभ बच्चन और इरफान ने मुख्य किरदार निभाए थे। फिल्म को बहुत तारीफें और अवार्ड्स भी मिले।

ओम शांति ओम

ओम शांति ओम

कलेक्शन-79.75 करोड़

दीपिका की डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम भी ब्लॉकबस्टर रही थी। फराह खान की इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका और अर्जुन राम पाल दिखे थे।

कॉकटेल

कॉकटेल

कलेक्शन-76 करोड़

सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर इस फिल्म को दीपिका के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए दीपिका को बहुत तारीफ मिली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X