Box Office: अजय देवगन की 'तानाजी द अनसंग वॅारियर' का बवाल, दीपिका की 'छपाक' होगी पीछे !
साल 2020 की दो बहुप्रतिक्षित फिल्म है तानाजी द अनसंग वॅारियर और छपाक। एसिड अटैक महिलाओं की कहानी लेकर आ रही हैं दीपिका पादुकोण। राजी और तलवार के बाद मेघना गुलजार की ये अगली पेशकश है।
फिल्म समीक्षकों ने भी इस फिल्म को साल की मस्ट वॅाच फिल्मों में शामिल किया है। इसके साथ तानाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। मराठा इतिहास की कहानी को लेकर अजय फिर से देश की एक गौरव गाथा लेकर आ रहे हैं।

इसमें उनका साथ दे रहे हैं सैफ अली खान। एक्शन और देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म के ट्रेलर के काफी पसंद किया गया। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म कमाई में भी नए रिकॅार्ड सेट कर सकती है। चलिए जानते हैं कि छपाक और तानाजी की कमाई क्या होगी। कैसे तानाजी के आगे छपाक कमाई के लिहाज से पीछे रह सकती है। बता दें कि रजनीकांत की दरबार भी रिलीज हुई है। उसका बिजनेस साउथ में सबसे अधिक हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications