छपाक DAY 4: तानाजी की सुनामी के सामने धीरे धीरे आगे बढ़ रही है 'छपाक'- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी फिल्म छपाक का कंटेंट भले ही बेहद मजबूत है और एक खास दर्शक वर्ग को पसंद भी आ रही है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एवरेज प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 1700 स्क्रीन पर रिलीज हुई है, जबकि ओवरसीज में 460 स्क्रीन पर। दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने चौथे दिन यानि की सोमवार को 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 21.37 करोड़ तक पहुंच चुका है। बता दें, फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर्स की कहानी कहती है।
जेनएनयू जाकर वहां छात्रों का साथ देने के बाद से दीपिका पादुकोण की फिल्म का काफी विरोध भी हो रहा है और कम से कम पहले दिन इस विरोध का असर बॉक्स ऑफिस पर दिखा है। फिल्म की कहानी और दीपिका पादुकोण के अभिनय को काफी सराहा जा रहा है, लेकिन कलेक्शन के मामले में फिल्म धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। फिलहाल मकर संक्राति की छुट्टियों का फिल्म को फायदा मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications