BOX OFFICE: दीपिका पादुकोण की 'छपाक' ने की अच्छी शुरुआत- जानें पहले दिन की कमाई
मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी फिल्म छपाक देश भर में रिलीज हो चुकी है। दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर्स की कहानी कहती है और लोगों को पसंद भी आ रही है। फिल्म ने शुक्रवार को अच्छी ऑक्यूपेंसी दिखाई है और 4.77 करोड़ की ओपनिंग दी है। बता दें, रिलीज से दो दिनों पहले ही दीपिका पादुकोण ने जेएनयू पहुंच कर वहां के छात्रों का समर्थन दिया था.. जिसके बाद से ही फिल्म छपाक को लेकर काफी बवाल मचाया जा रहा है और फिल्म बॉयकॉट भी कर रहे हैं। इसका प्रभाव ओपनिंग पर भी दिखा है।

फिल्म भारत में 1700 स्क्रीन पर रिलीज हुई है, जबकि ओवरसीज में 460 स्क्रीन पर। दीपिका पादुकोण ने फिल्म का काफी तगड़ा प्रमोशन किया है। लिहाजा, खास वर्ग द्वारा बॉयकॉट किये जाने के बावजूद फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म वीकेंड पर और आगे बढ़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications