'छपाक' बॉक्स ऑफिस- ओपनिंग कलेक्शन पर दिखेगा विवादों का असर, फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज!
दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर्स की कहानी है। फिल्म गंभीर विषय पर बनी है, लेकिन लोगों को ध्यान खूब आकर्षित कर रही है। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवार के जीवन पर आधारित है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है, लेकिन दीपिका के जेएनयू जाने की वजह से फिल्म विवादों में भी है। क्या फिल्म विवादों से प्रभावित होगी? शायद हां, लेकिन नकारात्मक प्रभाव नहीं। बल्कि फिल्म को लेकर लोगों के बीच क्रेज और बढ़ चुका है।
10 जनवरी को छपाक दो फिल्मों के साथ क्लैश कर रही हैं- अजय देवगन की तान्हाजी.. और रजनीकांत की दरबार। जाहिर है ऐसे में फिल्म का कलेक्शन भी प्रभावित होगा। छपाक 6-7 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। जबकि वीकेंड पर यह आंकड़ा ऊपर जा सकता है।
यहां जानें छपाक का क्या होगा बॉक्स ऑफिस हाल-
INTERVIEW: "रणवीर, कार्तिक आर्यन और मैंने बॉलीवुड में ज़ीरो से शुरुआत से की है" - दीपिका पादुकोण


Click it and Unblock the Notifications