छपाक बॉक्स ऑफिस - 6वें दिन अजय देवगन की तानाजी से हारी दीपिका पादुकोण, जानिए मकर संक्रांति कलेक्शन
दीपिका पादुकोण की छपाक, छठवें दिन, मकर संक्रांति पर अजय देवगन की तानाजी के आगे बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाते हुए दिखाई दी। फिल्म ने लगभग 2.6 करोड़ की कमाई की और छह दिनों में फिल्म की कुल कमाई केवल 26 करोड़ ही पहुंच पाई।
गौरतलब है कि 35 करोड़ की फिल्म छह दिनों में अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। ऐसे में मेघना गुलज़ार की फिल्म के लिए आने वाले दिन मुश्किल होंगे।

वहीं अजय देवगन की तानाजी बॉक्स ऑफिस पर टिक चुकी है और इसका सीधा नुकसान दीपिका पादुकोण की छपाक पर पड़ रहा है। हालांकि धीमे धीमे ही सही फिल्म अपनी कमाई कर रही है।
देखना है कि फिल्म धीमे धीमे, किस आंकड़े तक पहुंच पाती है। यहां देखिए छपाक Vs तानाजी का स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications