छपाक बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन भी तानाजी के आगे फीका, लेकिन टिकी हैं दीपिका, जानिए कलेक्शन
दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ओपनिंग से 36 प्रतिशत बढ़त के बाद 6.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने 4.7 करोड़ की ओपनिंग की थी और अब दो दिन में फिल्म ने 11.2 करोड़ की कमाई की है।
भारत में 1700 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई मेघना गुलज़ार की ये फिल्म, अजय देवगन की तानाजी के लड़खड़ा ज़रूर रही है लेकिन फिल्म गिर गिर कर संभलने की कोशिश कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर धीरे धीरे ही सही, लेकिन टिक रही है।

फिल्म 460 ओवरसीज़ स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है लेकिन वहां भी फिलहाल फिल्म ठंडी है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छे नंबर से पास किया है और दीपिका पादुकोण - विक्रांत मसीह अपने अभिनय से फिल्म पर गहरी छाप छोड़ते हैं।
जानिए फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications