अजय देवगन - आमिर खान और रणबीर कपूर की तिकड़ी और 500 करोड़ का बॉक्स ऑफिस धमाका

बॉलीवुड के लिए दिसंबर 2020 बहुत ही दिलचस्प महीना होने वाला है। दरअसल, दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं - ब्रह्मास्त्र, मैदान और लाल सिंह चड्ढा। और ये तीनों फिल्में मिलकर दिसंबर को ज़ोरदार कमाई देने वाली हैं।

4 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र जिसे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रही है, इसके बाद 11 दिसंबर को अजय देवगन की मैदान जिसे बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अंत में 25 दिसंबर को होगा आमिर खान का धमाका, लाल सिंह चड्ढा के साथ।

december-2020-box-office-ajay-devgn-aamir-khan-and-ranbir-kapoor-s-500-crore

ये तीनों ही फिल्में ट्रेड मीटर में काफी ऊपर हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि ये तीनों ही फिल्में अगर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर गईं तो दिसंबर का महीना 2020 के लिए सबसे सफल माह साबित हो सकता है।

एक तरफ जहां रणबीर कपूर की फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है वहीं अजय देवगन के सितारे इस समय बुलंद है। और आमिर खान तो आते ही हैं बॉक्स ऑफिस पर किले फतह करने।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X