#BoxOffice..डियर ज़िंदगी के चौथे दिन भी लोग रहे एक्साइटेड..हुई बंपर कमाई
डियर जिंदगी का चौथे दिन का कलेक्शन काफी अच्छा रहा और उम्मीद है कि फिल्म आगे भी और अच्छी कमाई करेगी।
शाहरुख खान और आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 22 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपनी लागत कब की निकाल चुकी है और चौथे दिन इस फिल्म ने 4.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी तक फिल्म ने 36.75 करोड़ की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि इस फिल्म ने पहले दिन 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे दिन 11.25 करोड़ और तीसरे दिन इस फिल्म ने 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया।
BOX OFFICE- छा गए आलिया-शाहरुख..जबरदस्त ओपनिंग के बाद ताबड़तोड़ कमाई!
गौरतलब है कि इस फिल्म में शाहरुख खान और आलिया भट्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म रविवार को भी हाउसफुल रही और फिल्म जानकारों की मानें तो फिल्म की कमाई ने रविवार को 15 फीसदी तक छलांग लगाई।


Click it and Unblock the Notifications











