Deadpool and Wolverine vs Raayan BO Day 1- हॉलीवुड फिल्म के सामने टिक गई धनुष की रायण!

26 जुलाई को 2 बड़ी फिल्में इंडिया में रिलीज हुई थीं। पहली थी डेडपूल और वुल्वरीन और दूसरी रायण। हॉलीवुड फिल्म के सामने तमिल सुपरस्टार धनुष की ये फिल्म कितनी टिकेगी इसको लेकर सवाल लगातार बने हुए थे।
लेकिन जैसे ही पहले दिन के आंकड़े सामने आए वो काफी हैरान करने वाले थे। रिपोर्ट्स की मानें तो रायण ने इतनी बड़ी फिल्म के सामने अच्छा परफॉर्म किया है। Sacnilk के मुताबिक रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन-फ्रंटेड थ्रीक्वेल ने भारत में शानदार प्री-सेल्स हासिल की, जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी शुरुआत की तरफ इशारा कर रही है।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, डेडपूल 3 कुल 26 करोड़ का कारोबार किया। ये आंकड़ा हर भाषा को लेकर निकाला गया है। जबकि तमिल स्टार धनुष की एक्शन थ्रिलर रायण भी शानदार रही है।
कहा जा रहा है कि धनुष ने अपने करियर की सबसे तगड़ी ओपनिंग दी है। रायण को तेलुगु और हिंदी के डब संस्करणों के साथ मूल तमिल में रिलीज़ किया गया था, और शुरुआती अनुमानों के अनुसार इसने कुल 14 करोड़ की कमाई की है जो कि एक अच्छा नंबर है। हालांकि इसको लेकर क्लियर आंकड़े कब तक सामने आएंगे ये तो वक्त ही बताएगा।
धनुष तमिल का बहुत बड़ा नाम हैं और उनकी हर फिल्म को काफी प्यार दिया है। लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। अपने अभिनय से लोगों को दिल जीतने वाले धनुष हिंदी बेल्ट की तरफ भी काफी मशहूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











