Dasara Day 1 Box Office Collection: नानी की पैन इंडिया फिल्म ने अजय देवगन की भोला को छोड़ा पीछे

Dasara Day 1 Box Office Collection: यह हफ्ता भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास रहा है। जहां एक तरफ साउथ के नेचुरल स्टार नानी स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'दसरा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म भोला के साथ आए हैं। दोनों फिल्में रामनवमी के मौके पर रिलीज की गई है।
कोई शक नहीं कि पहले फिल्म दसरा के लिए भारत और ओवरसीज में खास क्रेज देखा गया है। पहले दिन शानदार फुटफॉल की रिपोर्ट सामने आई है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला है। फिल्म दसरा ने अपने पहले दिन में दुनियाभर में करीब 38 करोड़ रुपए का gross कलेक्शन किया है। नानी की यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई है।
दसरा इस सप्ताह दुनिया भर में 38 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ पहले दिन सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यह नानी के लिए एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और इस साल भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म प्रीमियर सहित अकेले यूएसए में पहले दिन $1 मिलियन की ओर बढ़ रही है। बता दें, अजय देवगन की भोला ने भारत में 11.20 करोड़ की ओपनिंग दी है।
भारत में कलेक्शन की बात करें तो सिर्फ हैदराबाद में ही फिल्म ने 9.52 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा कर्नाटक से 2.50, तमिलनाडु से 50 लाख की कमाई हुई है। वीकेंड पर इस फिल्म के आंकड़ों में काफी उछाल देखने की उम्मीद है।
बता दें, दसरा का प्रमोशन काफी जोर शोर से किया गया था। फिल्म की रिलीज के बाद भी नानी अलग अलग शहरों में जाकर अपनी पैन इंडिया फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। तेलुगु में बनी इस पीरियड एक्शन फिल्म को तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












