#BoxOffice: 1000 करोड़ पहुंची आमिर खान की दंगल...पड़ी बाहुबली के पीछे!
आमिर खान जब अपनी इज़्जत पर बात ले लेते हैं तो फिर यही हाल होता है। बॉलीवुड को बीते दिनों इतना कुछ कह दिया गया कि अब दंगल दम लगाके बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस का पीछा करने लगी है।
आखिरकार आमिर खान स्टारर दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर ही लिया है और जिस तेज़ी से चीन में दंगल की कमाई हो रही है, ये बाहुबली 2 के 1250 करोड़ के बॉक्स ऑफिस के पीछे पड़ चुकी है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ का आंकड़ा आराम से छू लेंगी। दंगल की सबसे ज़्यादा कमाई ताईवान में हो रही है। चीन में फिल्म 7000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है।

दंगल ने चीन में 13 करोड़ की ओपनिंग की थी और चीन में कमाने वाली सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों की लिस्ट में दंगल टॉप पर है। इसके बाद है आमिर खान की पीके और 3 इडियट्स । चौथे नंबर पर भी आमिर खान की ही धूम 3 है।
गौरतलब है कि चीन में आमिर खान का स्टारडम बहुत तगड़ा है। वहीं फैन्स वहां इमोशनल फिल्मों को काफी तरजीह देते हैं और दंगल इस कैटेगरी में पूरी फिट बैठती है।
बाहुबली के साथ 1000 करोड़ की लिस्ट में शामिल होने के बाद अब देखते हैं कि 1500 करोड़ की ये रेस कौन जीतता है।


Click it and Unblock the Notifications