#BoxOffice: इसे कहते हैं असली दंगल...700 करोड़...शानदार...ज़बर्दस्त
आमिर खान की दंगल बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की लहर बनकर आई है और फिल्म रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 700 करोड़ के पास पहुंचने जा रहा है।
आमिर खान स्टारर दंगल बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है और ताज़ा ये है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 700 करोड़ के पास पहुंचने वाला है। यानि कि पीके के बाद दंगल 700 करोड़ पार करने वाली दूसरी फिल्म होगी।
अभी तक दंगल का कुल कलेक्शन है 685 करोड़। और ये वैसे भी विदेशों में बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। अब देखना है कि दंगल का सुनामी कब, कहां और कैसे रूकता है।

फिल्म का अगला टार्गेट बचेगा पीके जिसकी कुल कमाई लगभग 769 करोड़ है। वैसे भी आमिर खान ने पांच दिन में दंगल के साथ जो शानदार रिकॉर्ड बनाया वो काबिले तारीफ है। [पढ़िए पांच दिन में आमिर की पांचवी ब्लॉकबस्टर - दंगल!]
वहीं इन सबके बीच सबसे दिलचस्प है आमिर खान और सलमान खान का मुकाबला। गौरतलब है कि दंगल भले ही इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई वाली फिल्म हो लेकिन फिर भी आमिर खान सलमान खान से हार गए हैं। पढ़िए आमिर खान Vs सलमान खान का पूरा बॉक्स ऑफिस SCORE CARD
जानिए इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर कमाने वाली सबसे बड़ी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications