BOX OFFICE: 10 दिन.. और 'दंगल' ने मचाया तलहका- जानें कलेक्शन, प्रॉफिट, रिकॉर्ड
आमिर खान की फिल्म दंगल ने दूसरे हफ्ते में 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। यहां जानें फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और रिकॉर्डस।
आमिर खान की फिल्म दंगल ने अपना दूसरा वीकेंड भी पार कर लिया है। और इसी के साथ फिल्म ने 250 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। लेकिन कोई शक नहीं कि फिल्म का सफर यहां अभी थमने वाला नहीं है। बल्कि फिल्म अभी तक शानदार कमाई कर रही है।
भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म जमकर कमा रही है। ओवरसीज में फिल्म ने अब तक 131.02 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में फिल्म दूसरे वीकेंड के बाद 270.47 करोड़ पर पहुंच चुकी है।

यहां जानें दंगल का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications